Vaibhav Suryavanshi Biography : उम्र, परिवार, करियर, रिकॉर्ड, पूरी जीवन कहानी

भारतीय क्रिकेट में समय - समय पर कई युवा खिलाड़ियों ने अपनी क्रिकेट से लोगो को प्रभावित किया है, वैभव सूर्यवंशी Vaibhav Suryavanshi का नाम क्रिकेट में उन खिलाड़ियों में शामिल हो गया है , जिन्होंने बहुत काम उम्र में बड़े - बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए है भारत देश के बिहार राज्य के जिले समस्तीपुर के शहर से निकलकर आईपीएल और भारतीय अंडर- 19 टीम तक का सफर संघर्ष भरा रहा है। Vaibhav Suryavanshi Biography में पढ़ें

Vaibhav Suryavanshi Biography


प्रारंभिक जीवन

वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार के समस्तीपुर जिले में हुआ था। बचपन से ही उन्हें क्रिकेट खेलने बहुत पसंद  था। उनके पिता ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और शुरुआती दिनों में उन्हें क्रिकेट की बेहतर ट्रेनिंग दी। बाद में 9 वर्ष की उम्र में उन्होंने स्थानीय क्रिकेट अकादमी में अभ्यास करना शुरू किया और अपनी बल्लेबाज़ी से पूरे देश और विदेश के लोगो को प्रभावित किया।

क्रिकेट करियर की शुरुआत

नाम जानकारी
पूरा नाम वैभव सूर्यवंशी
जन्म तिथि और स्थान 27 मार्च 2011, बिहार समस्तीपुर जिला
पेशा क्रिकेटर और आईपीएल खेल

वैभव ने बहुत कम उम्र में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने जूनियर स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन किया और जल्द ही बिहार की टीम में अपनी जगह बनाई। वैभव सूर्यवंशी ने 12 वेश की आयु में वीनू मांकड़ट्राफी में बिहार अंडर- 19 टीम के लिए खेला है। 2023 में , वैभव ने भारत बी अंडर- 19 टीम के लिए एक कवा ड्रेंगलर सीरीज में भाग लिया। 2024 में उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया और सबसे कम उम्र में रणजी ट्रॉफी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हो गए।

आईपीएल में ऐतिहासिक एंट्री

साल 2025 के आईपीएल ऑक्शन में Rajasthan Royals ने वैभव सूर्यवंशी को लगभग ₹1.1 करोड़ में खरीदा। उस समय वह आईपीएल इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने जिन्हें किसी फ्रेंचाइज़ी ने खरीदा था। इस उपलब्धि ने उन्हें पूरे देश में लोकप्रिय बना दिया।

सबसे युवा आईपीएल खिलाड़ी

19 अप्रैल 2025 को वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में पदार्पण किया। मात्र 14 वर्ष की उम्र में उन्होंने आईपीएल में खेलकर इतिहास रच दिया। अपने पहले मैच में उन्होंने निडर बल्लेबाज़ी दिखाई और क्रिकेट विशेषज्ञों की प्रशंसा प्राप्त की।

रिकॉर्ड और उपलब्धियां

मैच रन स्कोर
8 मैच इंडियन टीम 207
T20 मैच 33 1381
16 मैच IPL 2026 776

आईपीएल इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में शामिल।
सबसे कम उम्र में आईपीएल ऑक्शन में खरीदे जाने वाले खिलाड़ी।
बिहार के लिए कम उम्र में प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड।
आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों में शामिल।
अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी और बड़े शॉट्स के लिए प्रसिद्ध।

खेलने की शैली

वैभव सूर्यवंशी बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज़ हैं। तेज़ रन बनाने की क्षमता स्पिन गेंदबाज़ों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन और लंबे-लंबे छक्के लगाने की कला , दबाव में आत्मविश्वास के साथ खेलना,कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने उनकी बल्लेबाज़ी शैली की तुलना बड़े खिलाड़ियों से की है।

परिवार का योगदान


युवाओं के लिए प्रेरणा

वैभव सूर्यवंशी की कहानी यह साबित करती है कि यदि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन मिले तो छोटे शहर और गांव के बच्चे भी बड़े सपने पूरे कर सकते हैं। उन्होंने कम उम्र में ही यह दिखा दिया कि प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती।

निष्कर्ष

Vaibhav Suryavanshi भारतीय क्रिकेट का उभरता हुआ सितारा हैं। बिहार के एक साधारण परिवार से निकलकर आईपीएल तक पहुंचने का उनका सफर संघर्ष, मेहनत और समर्पण की मिसाल है। आने वाले वर्षों में उनसे भारतीय क्रिकेट को बड़ी उम्मीदें हैं और क्रिकेट प्रेमी उनकी सफलता का इंतजार कर रहे हैं।आने वाले समय में क्रिकेट के भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है

FAQs

वैभव सूर्यवंशी का इतिहास क्या है?

बिहार के समस्तीपुर जिले के एक साधारण किसान परिवार से आने वाले वैभव ने महज 14 साल की उम्र में टी20 क्रिकेट खेला है

वैभव सूर्यवंशी के पिता का नाम क्या है?

भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के पिता का नाम संजीव सूर्यवंशी है

वैभव सूर्यवंशी ने कितने तक पढ़ाई की है?

वैभव सूर्यवंशी ने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की है