कढ़ी चावल भारत के सबसे लोकप्रिय और स्वादिष्ट भोजन है। kadhi chawal Recipe (कढ़ी चावल) घर पर दही और बेसन से बनी खट्टी-मीठी कढ़ी, नरम चावल के साथ मिलकर ऐसा स्वाद देती है  जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। उत्तर भारत, खासकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कढ़ी चावल बेहद पसंद किए जाते हैं। यह न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि पौष्टिक भी होता है। kadhi chawal Recipe रेसिपी घर पर आसानी से बनाई जा सकती है और परिवार के सभी सदस्यों को पसंद आती है।

घर पर बनाना  सीखे

कढ़ी चावल क्या है?

कढ़ी चावल एक लोकप्रिय भारतीय व्यंजन है जिसमें दही और बेसन से बनी कढ़ी को उबले हुए चावल के साथ परोसा जाता है। कढ़ी का स्वाद हल्का खट्टा और मसालेदार होता है, जबकि चावल इसे संतुलित और स्वादिष्ट बनाते हैं। कई जगहों पर कढ़ी में बेसन के पकौड़े भी डाले जाते हैं, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है। इसे ही कढ़ी चावल कहते है

कढ़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री—

• 2 कप खट्टा दही आवश्यकता अनुसार

• 4 बड़े चम्मच बेसन आवश्यकता अनुसार

• 5-6 कप पानी आवश्यकता अनुसार 

• 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर अवशकता अनुसार 

• स्वादानुसार नमक लें 

पकौड़ों के लिए—

बेसनकप1, •लाल मिर्चछोटा½चम्मच, • अजवाइन छोटा ½ चम्मच, •स्वाद अनुसारनमक  , • पानी आवश्यकता अनुसार , • तलने के लिए तेल,  • 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल, •जीरा 1 चम्मच , •  मेथी दाना  ½चम्मच  ,• 2 सूखी लाल मिर्च ,. • एक चुटकी हींग, • 8-10 करी पत्ते, • चावल बासमती 1 कप ,  • 2 कप पानी

कढ़ी चावल बनाने की विधि—


1. पकौड़े तैयार करें—

सबसे पहले बेसन में नमक, लाल मिर्च और अजवाइन मिलाएं। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें। एक कढ़ाई में तेल गरम करें और छोटे-छोटे पकौड़े डालकर सुनहरा होने तक तल लें।

2. कढ़ी का घोल बनाएं—

एक बड़े बर्तन में दही और बेसन को अच्छी तरह फेंट लें। इसमें पानी, हल्दी और नमक और लाल मिर्च , धनिया , गर्म मसला, हींग आदि को मिलाकर पतला मिश्रण तैयार करें।

3. कढ़ी पकाएं

कढ़ी बनाने के लिए तैयार मिश्रण को बड़ी कढ़ाई में डालकर गैस पर रखें और लगातार चलाते रहें। जब मिश्रण उबलने लगे तो आंच धीमी कर दें और लगभग 25-30 मिनट तक पकाएं।

4. तड़का लगाएं

एक छोटे पैन में सरसों का तेल गरम करें। उसमें जीरा, मेथी दाना, हींग, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ते डालें। कुछ सेकंड भूनने के बाद यह तड़का कढ़ी में डाल दें।

5. पकौड़े मिलाएं

तले हुए पकौड़ों को कढ़ी में डालें और 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं ताकि पकौड़े कढ़ी का स्वाद अच्छी तरह सोख लें।

चावल को बनाने की विधि —

घर पर बनाना  सीखे

1. सबसे पहले 1 कप बासमती चावल को अच्छी तरह धो लें।

2.चावल को 15–20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।

3.एक बर्तन या कुकर में 2 कप पानी डालें और उबाल आने दें।

4. उबलते पानी में भीगे हुए चावल डाल दें।

5. मध्यम आंच पर चावल को पकने दें।

6. यदि कुकर का उपयोग कर रहे हैं, तो 1–2 सीटी आने तक पकाएं।

7. चावल पक जाने पर गैस बंद कर दें और 5 मिनट तक ढककर रखें।

8. चम्मच की सहायता से चावल को हल्के हाथों से फुलाएं और

चावल नरम होने पर गैस बंद कर दें।

कढ़ी चावल के फायदे—

• स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन 

• दही और बेसन से प्रोटीन प्राप्त होता है 

• पाचन के लिए लाभदायक 

• घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है

• कढ़ी चावल भारतीय घरों में दोपहर या रात के भोजन के लिए एक पसंदीदा और पारंपरिक व्यंजन माना जाता है।

कढ़ी चावल बनाने का निष्कर्ष—

कढ़ी चावल पौष्टिक औरएक स्वादिष्टभारतीयभोजन हैकड़ी कढ़ी चावल को सभी उम्र के लोगो पसंद करते है।बेसनऔरदही, मसालों से बनी कढ़ी तथा नरम चावल का यह मेल स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन संयोजन है। kadhi chawal Recipe बनाना आसान है और यह रोज़मर्रा के भोजन से लेकर विशेष अवसरों तक के लिए उपयुक्त है।

यदि आप घर पर एक सरल, स्वादिष्ट और संतोषजनक भोजन बनाना चाहते हैं, तो कढ़ी चावल एक उत्कृष्ट विकल्प है।

FAQs

कढ़ी में कौन-कौन से मसाले पड़ते हैं ?

कढ़ी बनाने के लिए मुख्य रूप से दही, बेसन, और पानी के घोल का उपयोग किया जाता है।

कढ़ी में मुख्य सामग्री क्या हैं?

2 कप खट्टा दही, 4 बड़े चम्मच बेसन, 5-6 कप पानी,1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, स्वादानुसार नमक लें।

कढ़ी कौन से महीने में नहीं खानी चाहिए?

आयुर्वेद और हिंदू मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद (भादों) और सावन के महीनों में कढ़ी नहीं खानी चाहिए।